बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़/ गोपालगज / सरकार के द्वारा शिक्षित बेरोजगार महिला और पुरुष को हुनर बनाने हेतु 64 प्रकार से प्रशिक्षित किया जा रहा है । बताते चले कि गोपालगज जिले के बेरोजगार पुरुष और महिला को रोजगार मुहैया कराने हेतु सेंट्रल बैंक के माध्यम से मांझागढ़ में स्थापित प्रशिक्षण केंद्र आर सेट्टी में, पशुपालन , मुर्गी पालन,मछली पालन , सहित 64 प्रकार प्रशिक्षण दी जा रही है । जो बेरोजगार महिला और पुरुष प्रशिक्षित होकर रोजगार करना चाहते है। वे प्रशिक्षण केंद्र मांझा के व्यवस्था से संपर्क कर प्रशिक्षण लेकर रोजगार कर सकते है 27 पुरुष और महिलाओं को तीस दिवसीय पशु पालन हेतु प्रशिक्षण दी जा रही है।

इसकी जानकारी देते हुए प्रशिक्षण केंद्र के व्यवस्थापक अख्तर हुसेन ने बताया कि बेरोजगार युवक और महिला को रोजगार मुहैया कराने हेतु यहां निःशुक्ल 64 प्रकार की प्रशिक्ष दी जाती है ।प्रशिक्षण लेने वाले को रहने के लिए आवास और नास्ता भोजन सारी सुबिधा सरकार के द्वारा दी जा रही है । जो लोग प्रशिक्षण लेने के बाद रोज़गार करना चाहते है। उन्हें सरकार के द्वारा रोजगार हेतु ऋण भी दिया जाता है ।अभी 27 महिला और पुरुष को पशु पालन हेतु 30 मार्च 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक तीस दिवसीय प्रशिक्षण देने के बाद 30 अप्रैल 2026 को परीक्षा ली जाएगी जो परीक्षा में पास करेगा उन्हें प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर रोजगार हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।






