बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ (गोपालगंज ) सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मांझागढ़ थाना परिसर में थाना क्षेत्र के सर्राफा व्यवसायियों के साथ थानाध्यक्ष ने बैठक की बैठक में , क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने कहा कि व्यवसायियों की सुरक्षा करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने दुकानों में, सी सी टी वी कैमरा लगाने, अलार्म सिस्टम का उपयोग करने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की सलाह दी। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
बैठक में उपस्थित सर्राफा व्यवसायियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।






