Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास हर्नाटार , मंगलपुर के जीते पैक्स अध्यक्षों को बडीओ बगहा दो द्वारा...

हर्नाटार , मंगलपुर के जीते पैक्स अध्यक्षों को बडीओ बगहा दो द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र

0
44

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा दो में दो पैक्स अध्यक्ष को लेकर 20 अप्रैल को चुना हुआ। जिसका परिणाम 21 अप्रैल को मतो की गिनती के बाद आया। दोनों प्रत्याशियों के लोगों में खुशी देखने को मिली जब जीत की घोषणा की गई। दोनों पैक्स अध्यक्षों के लोगों ने फूलमाला पहनकर जीत का जशन मनाया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ बिड्डू कुमार राम ने बताया कि पुराने चुने हुए पैक्स अध्यक्ष ही अध्यक्ष इस बार भी बने।

जिसमें मंगलपुर औसानी में शशि भूषण मिश्रा को कुल 435 मत मिले, वही हर्नाटार ज्ञान प्रकाश को कुल मत 587 मत से जीते । दोनों ही प्रत्याशियों को बीडीओ द्वारा प्रशस्ति पत्र दे दिया गया। दोनों प्रत्याशीयों के लोगों ने जीत का जश्न मनाया। वहीं पूरे इस चुनाव प्रक्रिया में प्रखंड बगहा दो के पदाधिकारी और कर्मचारीयों की भूमिका रही। जिन्होंने निष्पक्ष रूप से चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराया। इस मौके पर प्रखंड कर्मि शिक्षक कर्मी , सहायक निर्वाची पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!