Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रो पर कराया अन्नपराशन कार्यक्रम

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रो पर कराया अन्नपराशन कार्यक्रम

0
20

बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

माँझागढ़ (गोपालगज ) सोमवार को माझा प्रखंड के कर्णपुरा पंचायत में आई सी डी एस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती रंजना कुमारी द्वारा अन्नप्राशन कार्यक्रम कराया गया. विदित हो कि दिनांक 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 20 26 तक जिले में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है इसी दौरान विभिन्न तरह की गतिविधियां आंगनबाड़ी केन्द्रो एवं परियोजना कार्यालय में की जा रही है इसी क्रम में सोमवार को अन्नप्रशन कार्यक्रम कराया गया. मानक के अनुरूप पुरुष प्रतिभागीता सुनिश्चित करने हेतु बच्चों के घर के पुरुष सदस्य की उपस्थिति में अन्नप्राशन कार्यक्रम कराया गया इस कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय में यह संदेश दिया जाता है कि 6 माह तक के बच्चों को केवल स्तनपान एवं उसके उपरांत घर में बने खाने को कटोरी के कॉन्सेप्ट में बच्चों को दिया जाना है. इस वस्तु स्थिति से उपलब्ध लबों को अवगत कराया गया एवं छोटे बच्चों का ध्यान रखने हेतु तथा उनके स्वास्थ्य के प्रति उनके खान-पान के प्रति सजग रहने हेतु पुरुषों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया.
मौके पर आईसीडीएस, श्रीमती अंजनी कुमारी डी एस सी सोशल, श्री अंशु कुमार साह, प्रखंड समन्वयक महिला पर्यवेक्षिका श्रीमती मालती पांडे एवं रीता कुमारी तथा सेविकाएं एवं अभिभावक गण उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!