Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home हेल्थ चंडी स्थान वार्ड 34 में पशु बांझपन शिविर का आयोजन, कई पशुओं...

चंडी स्थान वार्ड 34 में पशु बांझपन शिविर का आयोजन, कई पशुओं का हुआ उपचार

0
9

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। दिनांक 20 अप्रैल, सोमवार को चंडी स्थान वार्ड नंबर 34 में पशु शल्य चिकित्सालय द्वारा पशु बांझपन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पशुपालकों को पशुओं में होने वाले बांझपन के कारण, उसके लक्षण तथा उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान कई पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया गया। साथ ही विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु दवाओं का वितरण भी किया गया। इनमें हिमालय बत्तीसा, मिनरल मिक्सर, कीड़े की दवा, टिक की दवा सहित अन्य आवश्यक औषधियां शामिल थीं।

इस अवसर पर बगहा के पशु शल्य चिकित्सक डॉ. संजय कुमार, चौतरवा के डॉ. अजय कुमार चौधरी, एंबुलेंस के डॉक्टर मो. महताब आलम, डाटा ऑपरेटर ज्ञान प्रकाश तिवारी तथा एंबुलेंस कर्मी विनोद कुमार झा एवं अभय पाण्डेय उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से पशुपालकों को जागरूक करने के साथ-साथ उनके पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!