Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन बच्चों की सफलता में शिक्षकों के साथ, अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका है...

बच्चों की सफलता में शिक्षकों के साथ, अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका है -पं-भरत उपाध्याय

0
20

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

मधुबनी, बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने देवकन्या शिक्षण संस्थान में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि -विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के साथ- साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चों को समय से तैयार कर स्कूल भेजना साधारण कार्य नहीं है।उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन में रहकर लक्ष्य केंद्रित पढ़ाई करने की प्रेरणा दिया।


इस अवसर पर अन्नत मणि,किशन यादव,अदिती यादव, आलोक रावत, शिवांगी गुप्ता, अस्मिता यादव, सुहेल,आयुष गुप्ता, सुष्मिता पासवान, आदर्श विश्वकर्मा,मानसी गुप्ता सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अम्बरीष मणि ने अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!