शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा दो समेकित बाल विकास केंद्र में सोमवार के दिन सेविकाओं द्वारा पोषक आहार रंगोली बनाया गया। बगहा दो बाल विकास पदाधिकारी सावित्री दास ने बताया कि पोषण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जो 23 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान सभी आंगनबाड़ी केंदो पर बच्चों के विकास से संबंधित बातें केंद्र पर बताया जाएगा। जिसमें गर्भवती माता को किस प्रकार का आहार लेना है।

इसकी जानकारी पोषण पखवाड़ा में बच्चों जीवन के पूर्व ध्यान 1000 दिनों पर ध्यान, पोषण ट्रैक्टर, सीएमएएफ, बच्चों में के मोटापे से निपटने हेतु स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना आदि संबंधित बातें बताई जा रही है। आईसीडीएस कार्यालय में रंगोली के माध्यम से संदेश देने की एक कोशिश की गई। साथी सीडीपीओ ने बताया कि इस पखवाड़े में सभी आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर आईसीडीएस के पर्यवेक्षिका, सेविका, आईसीडीएस प्रधान लिपिक, डाटा ऑपरेटर प्रखंड समन्वयक आदि मौजूद थे।






