नियमित रूप से परिश्रम ही होती है सफलता की कुंजी।
सोशल मीडिया का सदुपयोग करें छात्र।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
सोमवार को नॉलेज ट्यूटोरियल इंस्टीट्यूट गुरचुरवा चौक परिसर में मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को थाना अध्यक्ष अमर कुमार प्रोफेसर सुभाष चंद्र कुशवाहा प्रधानाध्यापक जितेंद्र तिवारी तथा एमजी पब्लिक हाई स्कूल के व्यवस्थापक और सब सरहदी ने उनकी सफलता पर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना और बधाई दिया।
थानाध्यक्ष अमर कुमार ने कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे अनमोल रतन है। इससे वंचित इंसान पशु के समान माना जाता है। आज के युग में शिक्षा सर्वोत्तम हथियार है जो मानव को उनके मौलिक अधिकार दिलाता है और सामाजिक उत्थान में सहायक होता है।

प्रोफेसर सुभाष चंद्र कुशवाहा प्रधानाध्यापक जितेंद्र तिवारी और एमजी पब्लिक हाई स्कूल के व्यवस्थापक अरशद सरहदी मुखिया पति दीनानाथ शाह ने कहा कि शिक्षा मानव जीवन का सबसे बड़ा अलंकार है। आज के छात्र कल के भविष्य है। छात्रों को अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए नियमित रूप से परिश्रम करना चाहिए। परिश्रम ही सफलता की कुंजी होती है।
कोचिंग के संचालक विजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2016 से कोचिंग संस्थान शिक्षा जगत में सफलता प्राप्त करते चला आ रहा है। इस वर्ष कल 17 छात्र मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी अच्छे नंबरों से सफलता हासिल किया है। उनकी कोचिंग का मुख्य उद्देश्य उत्तम शिक्षा उत्तम अनुशासन तथा उत्तम संस्कार देना है।
बताते चले की कोचिंग के छात्र शिवम कुमार पांडे ने 461 अंक तथा शिवानी कुमारी ने 447 अंक लाकर सफलता का जलवा बिखेरा है।

सफल छात्रों में झूला कुमार संदीप कुमार अजय कुमार प्रियम कुमार आदि शामिल है। सभी सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। अतिथियों द्वारा छात्रों को मेडल मोमेंटो तथा डिक्शनरी देकर सम्मानित किया गया।
कोचिंग संचालन में डायरेक्टर विजय कुमार निर्भय कुमार सूरज कुमार रंजन कुमार राकेश कुमार रिशु कुमार आदि का सराहनीय योगदान है।
इस सम्मान समारोह में पूर्व शिक्षक गणेश राम जनक महतो सिकंदर शर्मा अमरेंद्र कुमार रहमतुल्लाह मिया लालमुनी देवी सहित शिक्षा प्रेमी और कोचिंग के छात्र उपस्थित थे।






