Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास साइबर अपराधी के द्वारा कौल करने से लोग सहमे

साइबर अपराधी के द्वारा कौल करने से लोग सहमे

0
13

बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


माझागढ़/ गोपालगंज / एक साईबर अपराधी के द्वारा 6203329131 नंवर से मोबाईल पर महिलाओ को कौल कर मौडल अस्पताल मांझा के स्टाप बताकर 9000 हजार रुपया भेजने के नाम पर पेटीएम नम्वर मांग जा रहा है ।बताते चले कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र लंगतु हाता गाव के ब्रह्मा प्रसाद की पत्नी नीतू देवी ,हरेंद्र प्रसाद की पुत्री नेहा कुमारी ,दीपक चौहान की पत्नी ,गुड्डी कुमारी , गुड्डू अली की पत्नी नूर सभा खातून निजामुदिन की पत्नी जरीना खातून ,अनिल चौहान की पत्नी कांति कुमारी , मुकेश महतो की पत्नी गायत्री देवी, गोविंद कुमार की पत्नी सुमन देवी,बिटू कुमार की पत्नी कविता देवी ,विकेश शर्मा की पत्नी गीता देवी सहित करीब दो दर्जन महिलाओ के मोबाईल पर कौल कर नौ हजार रुपया भेजने के नाम पर कौल किया जाता है जो महिला या पुरुष उसके प्रलोभन मे पड़ कर अपना पेटीएम नम्वर बता देते है या ओ टी पी बता देते है तो उनके खाते मे उपलब्ध राशि को उड़ा कर सिम बंद कर देता है।

आज से करीब तीन माह पूर्व लंगतु हाता गाव के वीरेंद्र महतो के पुत्र ज्ञानचंद महतो के मोबाईल पर कौल कर नौ हजार रुपया भेंजने के नाम पर पेटीएम नंवर की जानकारी कर खाते से दो हजार पांच सौ रुपया उड़ा लेने के बाद सिम को बंद कर दिया जिससे लोग सहमे हुए है ।तथा लोगो का कहना है कि लोगो का डाटा स्वास्थ्य बिभाग के मिली भगत से साइवर आपराधी को लोगो का डाटा मिल जा रहा है जिसके वजह से लोगो को स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी बता कर कौल कर साइबर अपराध की घटना की अनंजाम देने की प्रयास कौल कर किया जा रहा है लोगो का कहना है कि साइबर विभाग के आरक्षी अधीक्षक और आरक्षी अधीक्षक से समाचार पत्र के माध्यम से आग्रह है कि उक्त मोबाईल नम्वर की जाँच कर त्वरित करवाई कर साइबर अपराधी की गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है ।लोगो की आशा है कि प्रशासन के द्वारा जरूर करवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!