बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ , (गोपालगंज )आरक्षी अधीक्षक के विनय तिवारी के निर्देश पर शराब के विरुद्ध
चलाये जा रहे छापेमारी अभियान के तहत माँझागढ़ पुलिस ने एक महिला शराब कारोबारी को चार लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत मे, भेज दिया बताते चले कि गस्त कर रही मांझागढ़ पुलिस को सूचना मिला कि थाना क्षेत्र मुजौना गाव के अनुप बिन की पत्नी प्रियंका कुमारी शराब बेच रही है। पुलिस ने सूचना मिलते त्वरित करवाई कर महिला शराब कारोबारी के घर छापेमारी कर चार लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया । इसकी जानकारी माँझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने दी,






