Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine
Home हेल्थ विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

0
15

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया, 07 अप्रैल 2026: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 को श्री नंदन सिंह मेहरा, कमांडेंट, 65वीं वाहिनी, बेतिया के मार्गदर्शन में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वाहिनी परिसर में बल कर्मियों के परिवार सदस्यों (संदीक्षा सदस्यों) हेतु एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, बगहा से आए डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. तोशी सिंह एवं स्टाफ नर्स श्रीमती मीनाक्षी कुमारी तथा श्रीमती कुमारी ज्योति द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गईं।

इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श, जागरूकता एवं उपयोगी सुझाव दिए गए। शिविर का मुख्य उद्देश्य परिवारजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में शामिल लाभार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय बताया। इस अवसर पर उप कमांडेंट श्री पंकज शर्मा, वाहिनी संदीक्षा सदस्य तथा अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!