Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नौरंगिया थाना क्षेत्र में हत्या की घटना के खुलासे में 65वीं वाहिनी,...

नौरंगिया थाना क्षेत्र में हत्या की घटना के खुलासे में 65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया का सहयोग

0
10

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

दिनांक 09 मार्च 2026 को नौरंगिया थाना, बगहा (पश्चिम चंपारण) अंतर्गत सिरसिया गांव, जरहलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ सिर बरामद किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मृतक के शेष शरीर एवं अपराधियों की तलाश हेतु नौरंगिया थाना द्वारा 65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल से डॉग स्क्वॉड की सहायता मांगी गई।

इस संबंध में 65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट श्री नंदन सिंह मेहरा के निर्देशन में डॉग स्क्वॉड को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। डॉग “INGO” की सहायता से सघन खोज अभियान चलाया गया। इस अभियान में HC/GD विमल कुमार सिंह, डॉग हैंडलर पवित्र सिंह तथा पुलिस के अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

डॉग स्क्वॉड की सहायता से मृतक का शेष शरीर घटनास्थल से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर बरामद किया गया, जिससे जांच कार्य में महत्वपूर्ण प्रगति हुई। इस कार्रवाई में सशस्त्र सीमा बल एवं स्थानीय पुलिस के बीच उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला।

स्थानीय पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!