Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स बगहा दो पैक्स अध्यक्ष चुनाव के लिए कुल 6, सदस्य में 22...

बगहा दो पैक्स अध्यक्ष चुनाव के लिए कुल 6, सदस्य में 22 आवेदन जमा हुए

0
1

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा दो में पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दो दिनों तक आवेदन लिए गए । पैक्स अध्यक्ष पद और सदस्य के चुनाव के लिए गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में काफी भीड़ रही। जिसमें हर्नाटांड़ पैक्स अध्यक्ष चुनाव के लिए कुल 3 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। सहायक निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार ने कर्मियों के माध्यम से आवेदन दो काउंटरों पर जमा हुए । जिनमें हर्नाटांड़ पैक्स सदस्यों में कुल 11 आवेदन जमा हुए।

बगहा दो बीडीओ बिड्डू कुमार राम ने बताया की मंगलपुर औसानी में अध्यक्ष पद के लिए कुल 3 आवेदन हुए एवं कुल 11 सदस्यों ने मंगलपुर औसानी के लिए आवेदन जमा किया। कर्मभूमि जीविका हर्नाटांड़ शून्य और 17 सदस्यों ने अलग वर्ग में आवेदन किया। वही पैक्स अध्यक्ष के लिए चुनाव 20 अप्रैल को होना है। अब देखना है कि जनता किसको अध्यक्ष और सदस्य पद पर चुनती है। निर्वाचन द्वारा समीक्षा 10 और 11 अप्रैल, नाम वापसी 13 अप्रैल को होगा। पैक्स पद चुनाव के लिए प्रखंड लिपिक मनोज कुमार झा, दीपक त्रिपाठी और शिक्षक कर्मियों में संजीव कुमार सुमन, सुमित कुमार, भोला पासवान, अनूप कुमार मिश्रा आदि कर्मी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!