Sunday, April 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास संध्या गश्ती के दौरान शराब पीते एक व्यक्ति गिरफ्तार

संध्या गश्ती के दौरान शराब पीते एक व्यक्ति गिरफ्तार

0
12

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिम चम्पारण जिले के भीतहा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था, इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान वीरेंद्र कुमार राम, पिता नरसिंह राम, निवासी ग्राम हथुअहवा, थाना भीतहा, जिला पश्चिम चम्पारण के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही उसे हिरासत में ले लिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ भीतहा थाना कांड संख्या 69/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बगहा न्यायालय प्रस्तुत किया गया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस तरह के अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन और कारोबार पर रोक लगाना है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और समाज में नशा मुक्त वातावरण स्थापित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!