Sunday, April 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन रामनगर भैरोगंज में मैट्रिक-इंटर टॉपर्स छात्रों का सम्मान, प्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन

रामनगर भैरोगंज में मैट्रिक-इंटर टॉपर्स छात्रों का सम्मान, प्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन

0
16

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

रामनगर प्रखंड अंतर्गत खटौरी एवं भौरंगज पंचायत में मैट्रिक और इंटरमीडिएट के टॉपर्स छात्रों को सम्मानित करने के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन पंचायत के मुखिया स्मिता चौरसिया के द्वारा किया गया।  जिन्होंने इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मॉडल भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हो सके और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिले।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है। उन्होंने छात्रों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार अपनाने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिससे समाज और देश का समग्र विकास संभव है।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अभिभावकों एवं स्थानीय ग्रामीणों की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और गर्व का माहौल बना रहा।

इस सम्मान समारोह के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश गया और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!