Sunday, April 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में 5 मई को विश्वकर्मा समाज के लोग मनाएंगे ज्ञानी जैल...

बगहा में 5 मई को विश्वकर्मा समाज के लोग मनाएंगे ज्ञानी जैल सिंह की 110 वी जन्मोत्सव

0
37

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा (प. चंपारण)। रविवार को विश्वकर्मा सेवा संगठन, पुलिस जिला बगहा के तत्वावधान में बढ़ई (विश्वकर्मा) समाज को एकजुट करने और आपसी जनसंपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बगहा नगर परिषद के वार्ड संख्या 35, तेलिया टोला रतनमाला स्थित स्वर्गीय सीताराम शर्मा के द्वार पर संपन्न हुई।

बैठक में समाज के लोगों को संगठित कर विलुप्त होती सामाजिक एकजुटता को पुनर्जीवित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 5 मई को बगहा में विश्वकर्मा समाज के महान व्यक्तित्व की जयंती को भावपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर बैठकों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रखंड बगहा-1 के छोटकीपट्टी नवकाटोला में हरेंद्र शर्मा के निवास स्थान पर बैठक हुई। इसके बाद बथौड़िया थाना क्षेत्र में जितेंद्र शर्मा के आवास पर तथा चौतरवा थाना क्षेत्र के इमलीसिया गांव में लालबाबू शर्मा के निवास स्थान पर बैठकें संपन्न हुईं।

इन बैठकों में बड़ी संख्या में बढ़ई समाज के लोगों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों, पहचान और सामाजिक सम्मान को बढ़ावा देना ही मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी समाज के भाई-बंधुओं से अपील की कि वे 5 मई को बगहा दो स्थित आरती होटल में आयोजित जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!