Sunday, April 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 101 पीस नेपाली कस्तूरी के साथ एक महिला शराब कारोबारी व एक...

101 पीस नेपाली कस्तूरी के साथ एक महिला शराब कारोबारी व एक पुरुष कारोबारी गिरफ्तार।

0
32

मेडिकल जांच उपरांत भेजा गया न्यायिक हिरासत में।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिमी चंपारण

मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक पुरुष शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है,गिरफ्तार दोनों कारोबरियों के पास से 101 पीस नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की गई है,थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महोदीपुर निवासी वरुण कुमार उर्फ अभिजीत कुमार रंजन तथा महिला शराब कारोबारी साकिन बसड़ा को गिरफ्तार किया गया है,पुलिस को इनके गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी,जिसके आधार पर छापेमारी कर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया गया,पुलिस ने मौके से 101 पीस नेपाली कस्तूरी शराब बरामद कर जब्त कर लिया है, दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30 ए के तहत मामला दर्ज करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है,थानाध्यक्ष अमर कुमार ने स्पष्ट कहा है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!