Sunday, April 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया लंदन संसद और ऑक्सफोर्ड में गूंजेगी बगहा की पहचान, डॉ. पदम भानु...

लंदन संसद और ऑक्सफोर्ड में गूंजेगी बगहा की पहचान, डॉ. पदम भानु सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

0
21

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। बिहार के लिए गर्व का क्षण है कि पश्चिम चंपारण के बगहा स्थित होमिया कैंसर सेवा अस्पताल के प्रख्यात होम्योपैथी चिकित्सक को लंदन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समग्र चिकित्सा सम्मेलन 2026 में विशेष आमंत्रित प्रतिनिधि के रूप में शामिल होने का अवसर मिला है। यह प्रतिष्ठित सम्मेलन 10 अप्रैल को तथा 13 अप्रैल को में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न देशों के नीति-निर्माता, सांसद, चिकित्सक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भाग लेंगे।

सम्मेलन में भारत सहित कई देशों के विशेषज्ञ अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे। इस दौरान होम्योपैथी की उपयोगिता, प्रभावशीलता और भारत में इसके महत्व को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेंगे। बगहा जैसे छोटे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का उनका सफर प्रेरणादायक है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने समर्पण और सेवा भाव से अब तक 8200 से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया है, जिनमें सैकड़ों कैंसर मरीज भी शामिल हैं। पिछले 16 वर्षों से वे होम्योपैथी के क्षेत्र में कैंसर विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं और समाज में इस चिकित्सा पद्धति के प्रति विश्वास मजबूत किया है।

उनके शोध और सेवा कार्यों के लिए उन्हें दुबई, जर्मनी और कजाकिस्तान जैसे देशों में भी सम्मानित किया जा चुका है। लंदन यात्रा के दौरान वे कैंसर और होम्योपैथी पर अपने शोध और अनुभव साझा करेंगे, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को नई पहचान दिलाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने इसे बिहार और देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। उनका कहना है कि 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक की इस यात्रा के दौरान का यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

डॉ. सिंह की यह सफलता यह साबित करती है कि छोटे शहरों से निकलकर भी वैश्विक पहचान बनाई जा सकती है, बस जरूरत है समर्पण, मेहनत और सेवा भावना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!