Sunday, April 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मैट्रिक और इंटर मैं सफल छात्र हुए सम्मानित।

मैट्रिक और इंटर मैं सफल छात्र हुए सम्मानित।

0
25


एफ एस स्टडी जौकटिया मैं सफल छात्र हुए सम्मानित।


आधुनिक भारत के निर्माण में युवाओं की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


एफ एस स्टडी जौकटिया मैं एक सम्मान समारोह का आयोजन कर मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में सफल छात्रों को मेडल पहनाकर शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्रों को सम्मानित करने वालों में प्रोफेसर जावेद अहमद समिति सदस्य अरविंद कुमार पूर्व शिक्षक अनिरुद्ध यादव भावी जिला परिषद प्रत्याशी आनंद कुमार भावी मुखिया प्रत्याशी रूपलाल सहनी डायरेक्टर फैयाज सर और धनंजय सर मुख्य है। सफल छात्रों में इंटर परीक्षा में पंचायत टॉपर इकरा रहमानी के अलावा अलिजा शाहीन सलोनी कुमारी तनीषा खातून को स्मार्ट वॉच शील्ड और पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


वही गुलशन खातून किरण कुमारी रोशनी कुमारी नाजिया खातून ज्योति कुमारी शबनम खातून खुशबू कुमारी चांदनी कुमारी रिया कुमारी अमृता कुमारी सोनम कुमारी अंजली कुमारी जैनब खातून आशिया परवीन गुफरान खातून शिल्पी कुमारी सुंदरम कुमारी गुलशन खातून तथा मिथिलेश कुमार को उनकी सफलता पर अतिथियों और कोचिंग के डायरेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रोफेसर जावेद अहमद ने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है तो छात्र इस देश के भविष्य हैं। सफल छात्र विभिन्न उच्च पदों पर जाकर देश की सेवा करते हैं अपने माता-पिता गुरुजनों का मान सम्मान बढ़ाते हैं। समिति सदस्य अरविंद कुमार ने कहा कि आज की दौड़ में जो मेहनत से पढ़ेगा वही आगे बढ़ेगा। छात्रों के ऊपर माता-पिता के सपनों को पूर्ण करने की जिम्मेवारी होती है तो दूसरी तरफ देश उनकी तरफ आशा भरी नजर रखता है। छात्रों को भी औ आधुनिक माहौल और चका चौंध से दूर रहकर अपने पठन-पाठन पर पूर्ण रूप से ध्यान देना चाहिए।


कोचिंग के डायरेक्टर फैयाज सर ने कहा कि कोचिंग में सभी छात्रों के उत्थान के लिए प्रयास किया जाता है। विशेष कर मेधावी छात्रों पर विशेष नजर दी जाती है और कमजोर छात्रों की सफलता के लिए विशेष पढ़ाई किया जाता है। उन्होंने बताया कि उनका कोचिंग वर्ष 2022 से संचालित होता चला आ रहा है। यहां बच्चों को कंप्यूटर की भी शिक्षा दी जाती है और बहुत जल्द डिजिटल व्यवस्था के साथ पठन-पाठन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जिला परिषद प्रत्याशी आनंद कुमार मुखिया प्रत्याशी रूपलाल सहनी और शिक्षक धनंजय सर ने छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि सफल वही होता है जिनके हौसलों में परिश्रम रूपी पंख होते हैं। सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को दिया। इस अवसर पर मैनेजर प्रसाद आसिफ राजा मिथिलेश कुमार सहित कोचिंग के छात्र उपस्थित थे। सम्मान समारोह का संचालन नंदकिशोर कुमार ने किया तथा आगत अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन डायरेक्टर फैयाज सर ने दिया। सम्मानित होने के बाद सफल छात्रों के चेहरे खिले हुए नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!