Sunday, April 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मुख्यमंत्री का वाल्मीकि नगर दौरा: कई योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री का वाल्मीकि नगर दौरा: कई योजनाओं का शिलान्यास

0
24

विजय कुमार शर्मा बगहा / नन्दलाल पटेल वाल्मिकीनगर पश्चिमी चंपारण

पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर में रविवार को नीतीश कुमार का एकदिवसीय दौरा हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री दोपहर में वाल्मीकि नगर पहुंचे, जहां उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने लवकुश पार्क एवं दोन नहर पथ समेत कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

इसके साथ ही उन्होंने गंडक बराज और जल संसाधन विभाग के अतिथि भवन का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। करीब 30 से 35 मिनट के संक्षिप्त प्रवास में उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री के आगमन पर जीविका दीदियों ने पारंपरिक गीत गाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और पुनः वाल्मीकि नगर आने के आग्रह पर सकारात्मक संकेत दिया। उनके आगमन से स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा के मद्देनजर भारत-नेपाल मार्ग पर आवाजाही को कुछ समय के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी पूरे समय सतर्क नजर आए और हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी गई।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर वाल्मीकि नगर एयरपोर्ट पर उतरा, जहां बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। संक्षिप्त दौरे के बाद मुख्यमंत्री पुनः पटना के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान नई सफारी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!