Friday, April 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ऑनलाइन गेमिंग में लोगों से ठगी करने पर बगहा पुलिस ने 8...

ऑनलाइन गेमिंग में लोगों से ठगी करने पर बगहा पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

0
3

गेमिंग वेबसाइट के माध्यम से कई लोगों से ठगी करते थे साइबर अपराधियों

बड़ी मात्रा में एटीएम, पासपोर्ट, लैपटॉप, मोबाइल सिम आदि बरामद हुए

विजय कुमार शर्मा / शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

ऑनलाईन गेमिंग पर बगहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई. बगहा साइबर थाना के द्वारा गैर कानूनी ऑनलाईन गेंमिग वेबसाईट पर आम जनता को गेम खेलकर अधिक पैसा कमाने का लोभ देकर उनसे साइबर फ्रॉड के द्वारा पैसा ठगी करने वाले संगठित गिरोह के 08 सदस्यों को बगहा एवं पटना से गिरफ्तार किया गया।तकनीकी विश्लेषण एवं आसूचना संकलन के आधार पर दिनांक-01.04.2026 को 01. सोनु केशरी पिता-बिनोद केशरी, ग्राम+पोस्ट थाना-सेमरा, जिला-प० चम्पारण, बिहार को सेमरा से हिरासत में लिया गया। इनके द्वारा बताया गया कि ये बगहा के लोगों का म्यूल अकाउन्ट खुलवाता था इस गिरोह का कार्य मछुआ टोली एवं श्रीकृष्णापुरी पटना में किराये के मकान में किया जाता है।
सोनु केशरी के निशानदेही पर कदमकुआ थाना क्षेत्र अन्तर्गत मछुआटोली से किराये के मकान से आदित्य कुमार, पिता-पवन कुमार, ग्राम मेडरॉल, ग्राम पोस्ट थाना-सेमरा जिला-प० चम्पारण एवं अरूण यादव उर्फ सौरभ यादव, पिता-कृष्णमोहन यादव, ग्राम पोस्ट-तौलाहाँ, थाना-रामनगर, जिला-प० चम्पारण को हिरासत में लिया गया। इस गिरोह सरगना आदित्य कुमार है तथा ये अपने नीचे काम करने वाले सभी पच्चीस हजार प्रतिमाह और बोनस देता था।


आदित्य कुमार एवं सोनु केशरी के निशानदेही पर श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र स्थित में राजापुर के पास एक किराये के मकान में छापामारी की गयी। जहाँ से 01. विकाष कुमार यादव, पिता-सेतवान यादव, ग्राम पोस्ट-तौलाहाँ, थाना-रामनगर, जिला-प० चम्पारण, 02. पंकज कुमार, पिता-महादेव यादव, ग्राम-कटाहरा, पोस्ट-तेतरिया, थाना-सुईया, जिला-बांका, 03. दिलीप कुमार, पिता-धानेष्वर यादव ग्राम-वाराकोला, पोस्ट-टोनापाथर, थाना-सुईया, जिला-बांका, 04. षिवनन्दन कुमार, पिता-अषोक यादव, ग्राम-कैराजोर, पोस्ट-टेंगरा, थाना-बेलहर, जिला-बांका एवं 05. हरीष सिंह, पिता-श्री सोबन सिंह, ग्राम पोस्ट-भनार, थाना-कपकोट, जिला-बागेष्वर, राज्य-उतराखंड को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से ऑनलाईन गेमिंग में प्रयुक्त लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक, ए०टी०एम० कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, सीम एवं पासपोर्ट बरामद की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्त हरिश सिंह थाईलैण्ड की यात्रा कर चुका है जहाँ से इसे डिपोट किया गया है। इस गिरोह का साठगांठ अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह से होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। ये लोग निर्दोश व्यक्यिों को थोड़ा पैसा का लालच देकर उनसे बैंक खाता खुलवाकर उनके पास बुक, चेकबुक एवं ए०टी०एम० कार्ड ले लेते है। जिस खाता का प्रयोग साइबर ठगी के म्युल खाता के रूप में करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!