Thursday, April 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास निदेशक बीज और प्रक्षेत्र ने कृषि केंद्र माधोपुर के बीज उत्पादन प्रक्षेत्र...

निदेशक बीज और प्रक्षेत्र ने कृषि केंद्र माधोपुर के बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण

0
11

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर द्वारा किसानों को उन्नत और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अंतर्गत बीज एवं प्रक्षेत्र निदेशालय, ढोली के निदेशक डॉ. डी.के. रॉय ने केंद्र के बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निदेशक डॉ. डी.के. रॉय ने बताया कि विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराना है। उन्होंने प्रक्षेत्र की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरसों की उन्नत किस्म ‘राजेंद्र सुफलम’ की कटाई का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, जबकि गेहूं की उच्च उपज वाली किस्म ‘DBW 187’ अब पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार है।

इसके साथ ही, बीज उत्पादन हेतु लगाई गई अरहर की फसल वर्तमान में खेतों में खड़ी है और बेहतर स्थिति में है। डॉ. रॉय ने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सि इस निरीक्षण से स्थानीय स्तर पर बीज सुरक्षा सुदृढ़ होने की उम्मीद है, जिससे किसानों को भविष्य में अपनी पसंद की फसलों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा प्रमाणित उन्नत बीज आसानी से सुलभ हो सकेंगे। इस भ्रमण के दौरान केंद्र के डॉ. जग पाल, डॉ. हर्षा बी.आर., डॉ. छैल पुरी रामलू एवं डॉ. सौरभ दुबे उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!