Monday, March 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास रिक्शा चालक के बेटे शमशेर ने मैट्रिक में लहराया परचम, जिले में...

रिक्शा चालक के बेटे शमशेर ने मैट्रिक में लहराया परचम, जिले में छठा स्थान।

0
47

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

मेहनत ही सफलता की असली कुंजी होती है, इसे मैथमेटिक्स कोचिंग सेंटर के छात्र शमशेर आलम ने अपने शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिखाया है। एक साधारण परिवार से आने वाले शमशेर के पिता आसीन मियां रिक्शा चालक हैं, जबकि उनकी मां अनवरी खातून गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद शमशेर ने कभी हिम्मत नहीं हारी और लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे। कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर शमशेर ने मैट्रिक परीक्षा में 478 अंक हासिल कर जिले में छठा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। हर कोई उनकी लगन और संघर्ष की सराहना कर रहा है। शमशेर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग और सहयोग को दिया। साथ ही उन्होंने अपने शिक्षक वासुदेव कुमार के मार्गदर्शन को भी बेहद अहम बताया। उनका कहना है कि नियमित पढ़ाई, समय का सही प्रबंधन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। इस सफलता के बाद शमशेर के पिता आसीन मियां ने जिला प्रशासन से अपने बेटे की आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की है, ताकि उनका बेटा आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित कर सके।


मैथमेटिक्स कोचिंग सेंटर के अन्य छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है जिसमे रतन माला पंचायत के छौरहिया वार्ड 14 निवासी अभय कुमार सिंह के पुत्र संजीव कुमार ने 455 अंक प्राप्त किए। वहीं देव सिंह यादव की पुत्री सुधा कुमारी ने 453 अंक हासिल किए और विजय यादव के पुत्र आनंद कुमार ने 404 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर वासुदेव कुमार ने कहा कि वे वर्ष 2011 से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। उन्होंने प्रेरणादायक शब्दों में कहा कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वही दहाड़ेगा।”
उन्होंने छात्रों को सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की असली पहचान है।
इस मौके पर अभिमन्यु कुमार यादव, बागेश्वर यादव, अनिल कुमार, अनुज कुमार, राजा हुसैन, अभिषेक कुमार, सोनम कुमारी, बेबी कुमारी, सब्बू खातून, कीर्ति कुमारी, गुड़िया कुमारी, करीना कुमारी सहित कई लोग उपस्थित रहे और सभी ने छात्रों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!