अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के करमवा पंचायत के वार्ड संख्या 7 की निवासी अनु कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 476 अंक प्राप्त कर जिले में 8वां स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता से पूरे प्रखंड और गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।
अनु कुमारी एक साधारण परिवार से आती हैं। उनकी माता चंदा देवी आशा फेसिलेटर के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में कार्यरत हैं।, जबकि उनके पिता जितेंद्र प्रसाद पेशे से किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अनु ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता प्राप्त की है।
अनु ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों नाना नानी मामा मामी और फूफा लाल सरैया पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद को दिया है।

उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और आत्मविश्वास ही उनकी सफलता का मुख्य आधार रहा।अनु की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अनु की माता आशा फैसिलिटेटर चंदा देवी ने कहा कि बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है। बिटिया भी अब बेटों से किसी मायने में कम नहीं है। माता-पिता को चाहिए कि अपनी बेटियों को पढ़ाने लिखाने में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दे।
पिता जितेंद्र प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि मेरी बेटी पढ़ लिख कर इंजीनियर बने इसके लिए हम अपना सब कुछ दाव पर लगा सकते हैं।
फूफा राम इकबाल प्रसाद ने अनु की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामना दिया है। साथ ही कहा है कि आज के युग में सोशल मीडिया से दूर रहें। मोबाइल का उपयोग पठन-पाठन में करें। शिक्षकों के मार्गदर्शन को आत्मसात करें और माता-पिता के सपनों को साकार करें।






