Monday, March 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अंचल प्रधान सहायक के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में विदाई समारोह

अंचल प्रधान सहायक के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में विदाई समारोह

0
38

प्रधान लिपिक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे अंचल नाजिर

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया सरकारी नौकरी में विभागीय तय सीमा के अंदर एक दिन सभी सेवानिवृत्ति होते हैं परन्तु उनके कार्य कुशलता अनुशासन और आम लोगों के बीच व्यक्तिगत पहचान ही सबसे बड़ा धन होता है उक्त बातें सोमवार को अंचल कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार के द्वारा अंचल प्रधान लिपिक रामकुमार महतो के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में प्रधान लिपि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि समय-समय पर आकर अपने अनुभव का मार्गदर्शन देते रहेंगे आपके ड्यूटी में कर्तव्य निष्ठा प्रेम एवं आपसी सौहार्द्ध हम सभी के लिए यादगार रहेगा अपने सम्मान समारोह में प्रधान लिपिक श्री महतो ने कहा कि मेरे अल्प समय के कार्यकाल में मझौलिया के जनप्रतिनिधि आम जनता के साथ अंचल के पदाधिकारी एवं कर्मियों का सहयोग और प्रेम मिला है वह मेरे जीवन में हमेशा अनुकरणीय रहेगा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कुमार अंचल नाजिर अमित कुमार रवि भूषण श्रीवास्तव ने अपने अलग-अलग भाव में उद्घोषक शब्दों में प्रधान लिपिक का भरपूर स्वागत किए

अंचल नाजिर को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अंचल प्रधान लिपिक का प्रभार सौंपा

विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम के उपरांत प्रधान लिपिक का अतिरिक्त प्रभार प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने अंचल नाजिर अमित कुमार को सौंपते हुए कहा कि अंचल नाजिर अपने कार्य के अतिरिक्त अंचल प्रधान सहायक के प्रभार में भी अपने दायित्व का निर्वहन कर्तव्य निष्ठा पूर्वक करेंगे यहीं मेरी शुभकामना रहेगी इस कार्यक्रम के मौके पर अंचल लिपिक रवि भूषण कुमार अमजद आलम डाटा ऑपरेटर अजय कुमार हसीबुल्लाह विवेक कुमार आरटीपीएस कर्मी अभिषेक श्रीवास्तव संतोष कुमार नवीन कुमार रंजीत कुमार समेत सभी अंचल प्रखंड कर्मी उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!