अजय गुप्ता भितहा पश्चिम चंपारण, बिहार

भितहा प्रखंड के रूपही बड़ा गांव के एक होनहार छात्र ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए गणित विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। छात्र ने कुल 457 अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस उल्लेखनीय सफलता से गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। छात्र की मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। छात्र के पिता विजय प्रसाद उर्फ अंतलाल कुशवाहा ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता उसकी निरंतर मेहनत और समर्पण का परिणाम है। स्थानीय लोगों ने भी छात्र की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है। छात्र की इस सफलता पर उसे ढेरों बधाइयाँ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।






