Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन मैट्रिक परीक्षा में अंश क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

मैट्रिक परीक्षा में अंश क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

0
9

चखनी मिशनरी के पेटीट मेमोरियल उच्च विद्यालय के कई छात्रों ने हासिल किए उत्कृष्ट अंक

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

चखनी राजवटिया पंचायत स्थित अंश क्लासेस कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सभी सफल विद्यार्थी पेटीट मेमोरियल उच्च विद्यालय (मिशनरी स्कूल) के छात्र हैं, जिनकी उपलब्धि से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी की लहर है। इस वर्ष परीक्षा में कोचिंग के कई छात्रों ने बेहतरीन अंक प्राप्त किए हैं। अजित कुमार ने 442 अंक लाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं सत्यम कुमार ने 428 अंक, इरफान अंसारी ने 423 अंक, शिवम कुमार ने 422 अंक तथा अंकिता कुमारी ने 405 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसके अलावा, कोचिंग सेंटर के अन्य लगभग 45 छात्रों ने भी 300 से 400 अंकों के बीच अंक लाकर प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है, जो इस संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डेविड ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं अंश क्लासेस के संचालक अंशु कुमार ने भी सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने आगे भी छात्रों को इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। छात्रों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!