Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन बगहा अनुमंडल के छात्रों ने मैट्रिक में लहराया परचम

बगहा अनुमंडल के छात्रों ने मैट्रिक में लहराया परचम

0
2

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। द्वारा रविवार को घोषित परिणाम में बगहा के कई विद्यार्थियों ने बेहतर अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाल्मीकिनगर की कोमल कुमारी ने 475 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं बगहा के शाहिद अंसारी ने 446 अंक लाकर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया। बगहा दो की कुमारी सुरभि जायसवाल ने 443 अंक तथा इशारा अंसारी ने 409 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा भी कई छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त कर बगहा अनुमंडल का नाम ऊंचा किया है।

परिणाम घोषित होने के बाद सफल विद्यार्थियों के घरों में खुशी का माहौल देखने को मिला। परिवार के सदस्यों ने मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वहीं स्थानीय लोगों और समाज के विभिन्न वर्गों ने भी इन होनहार छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों और अभिभावकों ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन को दिया। इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!