विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
मधुबनी,477 अंक प्राप्त कर प्रखंड में प्रथम स्थान जिले में सातवां स्थान, एवं राज्य में 14वां स्थान प्राप्त किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित,मैट्रिक वार्षिक परीक्षा परिणाम में मधुबनी प्रखंड के पीएम श्री राजकीय कृत हरदेव प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय मधुबनी के छात्राओं ने मारी बाजी । विद्यालय के होनहार छात्र आदर्श कुमार ने 477 ,(95.4%) अंक प्राप्त कर प्रखंड में प्रथम स्थान और जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया ।आदर्श के इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर शुभकामना दिया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय के लगभग 70% छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर विद्यालय का मान बढ़ाया हैं , जिसमें आदर्श कुमार 477 अंक सुधाकर शर्मा 437 अंक प्रीतम कुमार 425 अंक, स्तुति पांडे 406 अंक, अनन्या पांडे 406 अंक, अवनीश कुमार 388 ,प्रशंसा कुमारी 386अंक प्राप्त किए हैं।

इस प्रकार अधिकांश बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय का परीक्षा फल लगभग 98% रहा है। इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष राजेश रमण कुमार सिंह, शिक्षिका सावित्री कुमारी, अभिभावक कामेश्वर पांडे, बृजेश बृजेश भारती, धर्मेंद्र यादव, चतुरानंद आदि लोग उपस्थित थे । सभी ने हर्ष के साथ छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने अपने शुभकामना संदेश में हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि, राज्य स्तर पर कॉलेज के विद्यार्थी डंका बजा रहे हैं, यह शिक्षकों अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं के लिए गर्व की बात है।






