Saturday, March 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सांसद सुनील कुमार ने उठाया लोकसभा में छात्राओं के प्रोत्साहन का मुद्दा,...

सांसद सुनील कुमार ने उठाया लोकसभा में छात्राओं के प्रोत्साहन का मुद्दा, 75% से अधिक अंक लाने पर आर्थिक सहायता की मांग किया।

0
12

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

नई दिल्ली। वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार ने आज लोकसभा में छात्राओं के शिक्षा प्रोत्साहन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मांग की कि CBSE एवं ICSE बोर्ड की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाए। सांसद सुनील कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि केंद्रीय शिक्षा बोर्डों से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को आर्थिक सहायता देकर उनकी आगे की पढ़ाई को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली मैट्रिक उत्तीर्ण छात्राओं को 10,000 रुपये तथा इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाए।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यह राशि सीधे छात्राओं के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और छात्राओं को समय पर सहायता मिल सके। सांसद ने कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरणा मिलेगी और वे अपने सपनों को साकार कर सकेंगी। सांसद ने अपने संबोधन में यह भी उल्लेख किया कि बिहार सहित देश के कई राज्यों में पहले से ही राज्य शिक्षा बोर्ड से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। ऐसे में केंद्रीय बोर्डों के छात्रों को भी समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि बेटियों की शिक्षा में निवेश, समाज के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। “जब बेटियां शिक्षित होंगी, तभी एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव होगा,” उन्होंने कहा। सांसद की इस मांग को सदन में गंभीरता से सुना गया और उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इस दिशा में सकारात्मक पहल करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!