विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
भीतहा थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज हत्या मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीतहा थाना कांड संख्या 207/23 के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त राजकिशोर शर्मा को पुलिस ने दिनांक 27.03.2026 की संध्या गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त राजकिशोर शर्मा, पिता कल्पनाथ शर्मा, ग्राम धुनियापटी, थाना भीतहा, जिला पश्चिम चम्पारण का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उक्त अभियुक्त के विरुद्ध दहेज हत्या जैसे गंभीर आरोप दर्ज थे, जिसके बाद से पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे धर दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए बगहा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में भीतहा थाना अध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। जिन्होंने स्पष्ट किया है कि दहेज हत्या जैसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।






