बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
माझागढ़ (गोपालगंज ), उपनयन संस्कार मे पहुँचे रिस्तेदार का अज्ञात चोरो ने बले रों चोरी कर हुए फरार बताते चले कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र गौसिया गाव के ओंकार तिवारी के यहां शुक्रबार को उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया था। जिसमे पूर्वी चम्पारण जिले के मलाही थाना क्षेत्र पूरेन्द्र पुर गाव के कृष्णा तिवारी आपने बहनोई के यहां गौसिया उपनयन संस्कार मे अपने परिवार के साथ अपने ब्लोरो से पहुँचे हुए थे ।जिसका नम्वर बी आर 05ए 1611 बताया जा रहा है ।जिसे अपने रिस्तेदार के दरवाजे पर खड़ा कर बीती रात सब लोग सो गये थे । सुबह उठकर जब घर जाने के लिए बाहर निकले तो ब्लेरो दरवाजे पर नही था। ब्लेरो गायब देख सभी के होश उड़ गये बलेरो की खोजबीन की गयी परन्तु कही भी पता नही चलने पर घटना की सूचना बलेरो मालिक के द्वारा अज्ञात चोरो के द्वारा बलेरो चोरी कर लेने के सबंध मे लिखित शिकायत मांझांगढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार से प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक करवाई करने हेतु की गयी घटना कि सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाना प्रभारी ने अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना स्थल के आस पास लगे सी सी टी वी कमरा से फुटेज निकाल कर घटना की जाँच करने मे जुटे हुए है । अपराधिक घटना मे त्वरित करवाई कर अपराधियों को पकड़ने मे माहिर मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार को अज्ञात चोरो के द्वारा बलेरो की चोरी की घटना की अंजाम देकर मांझांगढ़ पुलिस को देखा जाय ,तो एक तरह चैलेन्ज किये है । अब देखना ये है कि बलेरो चोरी करने वाले अज्ञात चोरो को पुलिस कब तक पकड़ कर घटना की अंजाम देने वालो की पर्दाफास कर रही है । ये बाते गौसिया गाव के ग्रामीणों का कहना है लोगो कि आशा है कि अपराधियों को पकड़ने मे माहिर मांझांगढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार से बलेरो चोरी करने वाले अज्ञात चोरो को बच पाना मुश्किल है । जल्द ही चोरो को पकड़े जाने की आशा लोगो के द्वारा जताया जा रहा है ।






