Friday, March 27, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास स्कॉर्पियो से 85 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

स्कॉर्पियो से 85 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया, 27 मार्च 2026 : पश्चिम चंपारण जिले के बल्थर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह बल्थर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर माजर पुल के समीप एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोका गया। जब पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें छिपाकर रखे गए कुल 85.15 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किए गए।

पुलिस ने मौके से वाहन में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कादिर शेख, पिता सराजुल शेख, निवासी सड़किया टोला, थाना बल्थर, जिला पश्चिम चंपारण तथा जुगेश्वर राउत, पिता रघुवर राउत, निवासी पोखरिया, जिला परसा (नेपाल) के रूप में हुई है।इस संबंध में बल्थर थाना में कांड संख्या 61/26 दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस मामले में एक बड़े तस्करी नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

पुलिस ने बरामद स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण इस इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!