Friday, March 27, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास रूबी गैस एजेंसी पर एसडीएम ने कालाबाजारी करने को ले थाने में...

रूबी गैस एजेंसी पर एसडीएम ने कालाबाजारी करने को ले थाने में दर्ज कराया प्राथमिक

0
18

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी ने गैस वितरण का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि बगहा सेमरा रोड स्थित चीनी मिल के पास रूबी गैस एजेंसी द्वारा गाड़ी से गैस वितरण किया जा रहा था। जिसमें वेंडर के द्वारा बिना ऑनलाइन नंबर वाले को गैस देना, बिना उपभोक्ता पंजी में नाम दर्ज कर के गैस सिलेंडर देना और पंजी में एक ही नाम को दो बार दर्ज कर गैस सिलेंडर वितरण किया जा रहा था।

इस तरह की कालाबाजारी रूबी गैस द्वारा किया जा रहा था। जिसको लेकर एसडीएम ने सख्त निर्णय लेते हुए रूबी गैस एजेंसी के खिलाफ पटखौली थाना में प्राथमिक की दर्ज कराया गया। एसडीएम ने बताया कि अनुमंडल अंतर्गत किसी भी एजेंसी या व्यक्ति द्वारा गैस की कालाबाजारी करते हैं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उपभोक्ता को समान प्रक्रिया के माध्यम से गैस उपलब्ध होगा।

उपभोक्ता को किसी भी तरह का पैनिक होने की जरूरत नहीं है। नंबर के आधार पर सभी उपभोक्ताओं को गैस का वितरण होगा। कलाबारी करने वाले लोगों पर सख्त-शत कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!