Friday, March 27, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार!

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार!

0
17

सीमा विवाद, भोजपुरी भाषा और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा!

विजय कुमार शर्मा बगहा / रमेश ठाकुर
रामनगर-नरकटियागंज, प०चम्पारण (बिहार)
25-03-2026

नई दिल्ली। वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के बाद सांसद ने बताया कि गृहमंत्री ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सांसद ने भारत-नेपाल सीमा पर पश्चिम चंपारण जिले के पास स्थित विवादित सुस्ता गांव के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में नेपाल द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है, जिस पर केंद्र सरकार के हस्तक्षेप की आवश्यकता है। इसके अलावा, उन्होंने भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी रखी और कहा कि यह करोड़ों लोगों की मातृभाषा है, जिसे उचित सम्मान मिलना चाहिए।


मुलाकात के दौरान सांसद ने महान सम्राट अशोक की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग भी की। साथ ही वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के आदिवासी बहुल दोन क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास और बगहा के कैलाश नगर में रेलवे की जमीन पर बसे कटाव पीड़ितों की समस्याओं के समाधान की ओर भी गृहमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।
उन्होंने यह भी बताया कि इन मुद्दों को लेकर पहले भी जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का एक प्रतिनिधिमंडल बिहार विधानसभा चुनाव के बाद गृहमंत्री से मिल चुका है। सांसद ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इन मांगों पर सकारात्मक पहल करेगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को जल्द राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!