विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा अंचल पुलिस कार्यालय योगापट्टी अंचल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पंजीयों का गहन अवलोकन किया गया, जिनमें लूट पंजी, गिरोह पंजी, डकैती पंजी, फिरौती हेतु अपहरण पंजी, अपराध अनुक्रमणी, त्रुटि पंजी सहित शाखा से संबंधित अन्य अभिलेख शामिल रहे।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने अभिलेखों के संधारण, अद्यतन स्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के समय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 बेतिया, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) बेतिया, अंचल पुलिस निरीक्षक योगापट्टी अंचल, पर्यवेक्षी पदाधिकारी योगापट्टी अंचल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।






