विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण द्वारा साइबर थाना बेतिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों एवं साइबर अपराध से संबंधित पोर्टलों का गहन अवलोकन किया। इस क्रम में अपराध पंजी, गिरफ्तारी पंजी, डाक पंजी, मालखाना पंजी सहित शाखा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण पंजीयों की जांच की गई।

साथ ही साइबर पुलिस पोर्टल एवं समन्वय पोर्टल पर दर्ज मामलों एवं उनकी प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए साइबर अपराधों के त्वरित निष्पादन, साक्ष्यों के वैज्ञानिक संधारण तथा आम जनता की शिकायतों के शीघ्र समाधान पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष साइबर थाना बेतिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 बेतिया, पुलिस निरीक्षक साइबर थाना बेतिया सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।






