Friday, March 27, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास रामनवमी को लेकर एसपी बगहा का सख्त निर्देश, संवेदनशील स्थलों का किया...

रामनवमी को लेकर एसपी बगहा का सख्त निर्देश, संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण

0
37

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बगहा, रामानंद कौशल द्वारा क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में नौरंगिया थाना अंतर्गत मदनपुर माई स्थान एवं चिउटहा थाना क्षेत्र के बैराठी देवी स्थान का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पूजा स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती एवं नियमित गश्ती सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

एसपी ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संबंधित थानों के थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!