विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा पुलिस जिला अंतर्गत भितहा थाना क्षेत्र में यूपी–बिहार सीमा पर स्थित उत्पाद चेकपोस्ट बिनहीं पर चेकिंग के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। नियमित वाहन जांच के क्रम में एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से अवैध देशी शराब बरामद की गई। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान 44 पीस (प्रति पीस 200 एमएल) “बंटी बबली” देशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 8.800 लीटर है, जब्त की गई। इस कार्रवाई के दौरान आनंद कुमार (पिता – परमेश्वर कुशवाहा), निवासी ग्राम रुपही, थाना भीतहा, जिला पश्चिम चंपारण को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में भितहा थाना में कांड संख्या 64/26 दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बगहा न्यायालय भेज दिया गया है।






