Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अपहृत की बरामदगी को लेकर अल्पसंख्यक आयोग सख्त।

अपहृत की बरामदगी को लेकर अल्पसंख्यक आयोग सख्त।

0
21

परिवादी, पुलिस उपाधीक्षक बगहा, आईओ एवं संबंधित अधिकारियों के साथ मामले की हुई समीक्षा।

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा शिकारपुर थाना कांड संख्या 647/25 में अपहृत मोहम्मद फैजान की शीघ्र बरामदगी को लेकर जिला अतिथि गृह, बेतिया में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परिवादी, पुलिस उपाधीक्षक बगहा, अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) एवं संबंधित अधिकारियों के साथ मामले की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में आयोग के माननीय सदस्य श्री अशरफ अंसारी, प्रभारी पदाधिकारी (बिहार अल्पसंख्यक आयोग) एवं सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, बेतिया, शिकारपुर थाना प्रभारी ज्वाला प्रसाद सिंह भी उपस्थित रहे। आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को अपहृत व्यक्ति मोहम्मद फैजान की जल्द से जल्द बरामदगी सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही जांच में तेजी लाने और सभी आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!