Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास एलपीजी पर सख्ती : 73 जगहों पर छापेमारी।

एलपीजी पर सख्ती : 73 जगहों पर छापेमारी।

0
18

गैस आपूर्ति में गड़बड़ी पर तुरंत की जा रही है कार्रवाई।

तीनों अनुमंडलों में सख्ती से की जा रही है निगरानी।

जिले में 16,681 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध।

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और आपूर्ति में अनियमितता के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को जिलेभर में 73 स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि तीनों अनुमंडलों में सख्ती से निगरानी की जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। लगातार सुधार के कारण बैकलॉग कम हो रहा है और उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर सुचारु रूप से पहुंच रहा है। वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिले में 16,681 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है, जबकि बीते दिन 7,236 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई।

इसी क्रम में उनके नेतृत्व में बेतिया शहर के होटलों में भी छापेमारी की गई, जहां एक होटल से 6 कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए गए, जबकि दूसरे होटल में 21 कमर्शियल सिलेंडर पाए गए। संबंधित होटल संचालक से कागजात की मांग की गई है और एसडीएम बेतिया सदर द्वारा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि इसमें गैस एजेंसी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि शिकायतों के निपटारे को लेकर प्रशासन गंभीर है और 25 मार्च को प्राप्त 69 शिकायतों को संबंधित एसडीएम को भेजकर त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे किसी भी अफवाह या पैनिक की स्थिति में न आएं, क्योंकि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!