Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सोमेश्वर धाम मेला के दौरान वृद्ध व्यक्ति का त्वरित रेस्क्यू एवं उपचार,...

सोमेश्वर धाम मेला के दौरान वृद्ध व्यक्ति का त्वरित रेस्क्यू एवं उपचार, सैकड़ों श्रद्धालुओं को मिली चिकित्सा सहायता

0
16

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा,  नवरात्रि 2026 के अवसर पर सोमेश्वर धाम में आयोजित मेला के दौरान दिनांक 23 मार्च 2026 को रात्रि लगभग 20:00 बजे एक आपात सूचना प्राप्त हुई कि एक वृद्ध व्यक्ति पहाड़ी से नीचे फिसलकर खाई में गिर गए हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार, राजेश्वर राव (आयु लगभग 60 वर्ष), निवासी– सलाह बरियरवा, जिला– पश्चिम चंपारण यात्रा के दौरान पैर फिसलने से खाई में गिरकर घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही 65 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के त्रिवेणी समवाय द्वारा त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए मेडिकल टीम को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। जवानों द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा स्ट्रेचर की सहायता से ऊपर लाया गया।

इसके उपरांत, घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार प्रदान करते हुए बेहतर इलाज हेतु तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। श्री नंदन सिंह मेहरा, कमांडेंट, 65 वाहिनी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से यह सुनिश्चित किया गया कि घायल व्यक्ति को समय पर सहायता एवं उपचार मिल सके। इसके अतिरिक्त, दिनांक 19 मार्च 2026 से अब तक यात्रा के दौरान 65 वाहिनी द्वारा लगभग 200 श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया है, जबकि 02 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया है। 65 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता एवं आपातकालीन सेवाओं हेतु निरंतर सतर्कता बरती जा रही है, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम रूप से अपनी यात्रा पूर्ण कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!