Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आंगनवाड़ी परियोजना कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल।

आंगनवाड़ी परियोजना कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल।

0
5

ड्यूटी टाइम में ‘आराम फरमाते’ कर्मचारी का वीडियो सुर्खियों में।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

मझौलिया प्रखंड स्थित समेकित बाल विकास परियोजना (आंगनवाड़ी) कार्यालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विभागीय कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में कार्यालय के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संजय कुमार सिंह ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर आराम से सोते हुए नजर आ रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना कार्यालय समय की है। उस दौरान अन्य कर्मचारी अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे, लेकिन संबंधित कर्मचारी बेफिक्र होकर गहरी नींद में दिखाई दिए। इस दृश्य को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चर्चा का माहौल है। लोग इसे सरकारी कार्य के प्रति घोर लापरवाही बता रहे हैं। साथ ही, कुछ लोग पूरे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। इस तरह की घटनाएं प्रशासनिक अनुशासन और जवाबदेही पर सीधा प्रश्नचिह्न लगाती हैं।
हालांकि, मामले के सामने आने के बाद विभाग हरकत में आया है। सीडीपीओ पूनम कुमारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती दिखाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!