Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन संतोषप्रद परीक्षा परिणाम से गंडक पार में खुशी का माहौल -पं-भरत उपाध्याय

संतोषप्रद परीक्षा परिणाम से गंडक पार में खुशी का माहौल -पं-भरत उपाध्याय

0
37

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित पीएम श्री हरदेव प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय मधुबनी के 65% छात्र प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण हुए,इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा फल के आते ही राजकीयकृत हरदेव प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों में उत्सव का माहौल देखा गया। जैसे ही पटना से परीक्षाफल की घोषणा की गई ।सभी छात्र अपना- अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए साइबर कैफे और विद्यालय में उपस्थित होने लगें । विद्यालय की ओर से परीक्षाफल देखा गया और सफल छात्रों को अति उत्साह के साथ मिठाई खिलाकर शुभकामनाए दिया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विज्ञान वर्ग में 26 में 20 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जिसमें दिलीप पाल 389 अंक के प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान पर रहे। इसी तरह प्रेम सागर यादव, सोनाली सिंह, सोनम सिंह 359 अंक प्राप्त किए तथा 350 अंक प्राप्त करने वालों में श्वेता पांडे,सतीश यादव, प्रकाश यादव आदि बच्चे शामिल हैं।वहीं कला वर्ग में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वालों में नंदनी कुमारी रही। जिसने 425 अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 400 के करीब अंक प्राप्त करने वालों में राधा पांडे, मुस्कान सिंह, मनीष कुमार, आदि बच्चें शामिल है। जिसमें 61% छात्र प्रथम स्थान 28% द्वितीय स्थान प्राप्त किए हैं। विद्यालय परिवार एवं पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय की ओर से सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामना और बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


इस अवसर पर निसारुल अंसारी, डॉक्टर वरुण नाथ तिवारी, सनी सिंह यादव, सुधीर चतुर्वेदी, शाकिर अंसारी, प्रशांत सागर गुप्त, नितिन कुमार, आचार्य नीरज कुमार त्रिपाठी, अमरेंद्र कुमार,पलक सिंह, सावित्री कुमारी,विपिन बिहारी तिवारी, विपिन कुमार, अख्तर हुसैन, प्रभा श्रीवास्तव, नीलम कुमारी, राजेश कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रताप के साथ-साथ अभिभावक गण भी उपस्थित रहे । सभी ने बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को शुभकामना प्रेषित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!