Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का क्षेत्र भ्रमण, ईद की शुभकामनाएं; वीरता पुरस्कार विजेता...

विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का क्षेत्र भ्रमण, ईद की शुभकामनाएं; वीरता पुरस्कार विजेता जवान का किया सम्मान

0
32

अजय गुप्ता भितहा पश्चिम चंपारण, बिहार

भितहा, रविवार: वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक माननीय सुरेंद्र कुशवाहा ने रविवार को क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
ईद-उल-फितर के अवसर पर विधायक ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अमन-चैन और भाईचारे की कामना की। उन्होंने कहा कि त्योहार समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश लेकर आते हैं, जिसे बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।


इसी क्रम में प्रखंड भितहा के खैरवा पंचायत स्थित गांव निवासी एवं राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित सीआरपीएफ जवान विशाल कुमार यादव के घर पहुंचकर विधायक ने उन्हें वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विशाल यादव ने न केवल भितहा प्रखंड और वाल्मीकिनगर, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने उनके माता-पिता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे वीर सपूत को जन्म देकर उन्होंने समाज को गौरवान्वित किया है।
वाल्मीक नगर कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि “वाल्मीकिनगर के विकास का लक्ष्य हमारा है, इसे हम मिलकर पूरा करेंगे। कौन क्या कहता है, उस पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!