Monday, March 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बिहार दिवस पर आदर्श विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का एसडीएम ने किया...

बिहार दिवस पर आदर्श विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का एसडीएम ने किया उद्घाटन

0
1

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बिहार दिवस के अवसर पर प्रखंड बगहा दो के आदर्श मध्य विद्यालय पटखौली में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा नाटक, संगीत, नृत्य आदि की प्रस्तुति किया गया। बच्चों ने बहुत ही अच्छी प्रस्तुति किया। जिसके बाद शिक्षकों द्वारा उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। वही विद्यालय द्वारा प्रभात फेरी निकल गया। बिहार दिवस 22 मार्च से 26 मार्च तक मनाया जा रहा है।

जिसमें विद्यालय के प्राचार्य और दूसरे विद्यालय से आए शिक्षकों ने भी बिहार दिवस पर अपने अभिभाषण व्यक्त किया और बिहार दिवस क्यों मनाते हैं इसके बारे में के विद्यालय के बच्चों को बताया। इस कार्यक्रम का संचालन दीपक रही द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बगहा दो के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फूदन राम, डीडीओ सह आदर्श मध्य विद्यालय के प्राचार्य नंदकिशोर प्रसाद, हरेंद्र श्रीवास्तव, पिंटू कुमार, अरविंद कुमार, उमेशचंद्र सिंह, दुर्गेश तिवारी आदि के साथ विद्यालय के बच्चे बिहार दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!