Monday, March 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रखंड बगहा दो अंचल कार्यालय में सीओ व राजस्व कर्मी की हड़ताल...

प्रखंड बगहा दो अंचल कार्यालय में सीओ व राजस्व कर्मी की हड़ताल का दिख रहा असर

0
3

अंचल कार्यालय का आम लोग काट रहे चक्कर, निराश होकर जा रहे वापस

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा दो अंचल कार्यालय में लगातार कई दिनों से पदाधिकारी और कर्मियों द्वारा हड़ताल के चलते कई कार्य बाधित हो रहे हैं। जिसका खामियाजा आम जनता को चुकाना पड़ रहा है। अंचल कार्य में पहले ही दाखिल खारिज और भूमि संबंधित कई मामले लंबित थे। जिन्हें अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मी द्वारा लंबित मामलों को सुना जा रहा था और इसका निष्पादन भी हो रहा था। लेकिन लगातार अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मियों द्वारा हड़ताल का असर अब दिखने लगा है। अंचल के कार्य पूरा तरीके से नहीं होने के कारण आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जिसमें बताया जा रहा है कि भूमि विवाद दाखिल खारिज और अन्य कार्य अंचल के प्रभावित हो रहे है। जब हड़ताल टूटेगी तब पदाधिकारी और कर्मियों पर इसका बोझ भी देखने को मिलेगा। वहीं आम लोग अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं कि कब हड़ताल टूटे और अपने भूमि संबंधित मामलों की सुनवाई करा सके। फिलहाल अंचल कार्यालय का प्रभार बगहा दो के बीडीओ को मिला है। पर बीडीओ द्वारा अंचल के कार्य कैसे पूरे होंगे जब राजस्व कर्मी भी हड़ताल पर है। लोगों की मांग है कि पदाधिकारी की हड़ताल जल्द से जल्द खत्म हो और वह पहले की तरह हम लोगों की भूमि संबंधित मामलों की सुनवाई करें। वही पदाधिकारी और राजस्व कर्मियों द्वारा कहना है कि सरकार हम लोग की बात को मानती है तो यूनियन के निर्णय बाद जाएगा ही हड़ताल खत्म होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!