Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ओवरटेक के दौरान दो बाइकों की टक्कर, दो युवक घायल

ओवरटेक के दौरान दो बाइकों की टक्कर, दो युवक घायल

0
11

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। एनएच-727 बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग पर नगर थाना के समीप ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. एस.पी. अग्रवाल ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों में चौतरवा थाना क्षेत्र के बीबी बनकटवा गांव निवासी कृष्णा प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया। वहीं नगर थाना क्षेत्र के रत्नमाला मोहल्ला निवासी सफायद मियां के 26 वर्षीय पुत्र रवीउल्ला का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में उनका बायां हाथ टूट गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक को हादसे का कारण माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!