Saturday, March 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सुकृति शॉप का उद्घाटन, महिलाओं व ग्रामीणों को मिलेगा आत्मनिर्भरता का मंच

सुकृति शॉप का उद्घाटन, महिलाओं व ग्रामीणों को मिलेगा आत्मनिर्भरता का मंच

0
15

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। 65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में “सुकृति (Sukriti) शॉप” का उद्घाटन कमांडेंट श्री एन. एस. मेहरा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती यामिनी मेहरा ने विधिवत रूप से शॉप का उद्घाटन किया। यह शॉप संदीक्षा के माध्यम से बल कर्मियों के परिवारों द्वारा संचालित की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य बल के परिवारों, विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके द्वारा तैयार उत्पादों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है।

इसके जरिए महिलाएं अपने हुनर को निखारते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। इसके साथ ही, 65वीं वाहिनी द्वारा सीमा क्षेत्र के आसपास के गांवों में जीविका के तहत चलाए जा रहे कौशल विकास कार्यक्रमों में तैयार उत्पादों को भी इस शॉप के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इससे स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्रम में उप कमांडेंट श्री नीलकांत, सहायक कमांडेंट श्री राज कुमार एवं श्री पुनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी, जवान और संदीक्षा के सदस्य मौजूद रहे।

वहीं, हरनाटांड़, रामनगर, नरकटियागंज और वाल्मीकिनगर से आए उद्यमियों व ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “सुकृति शॉप” न केवल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को भी आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करेगा। मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न यह कार्यक्रम उत्साह और सकारात्मक संदेश के साथ संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!