Saturday, March 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पूरी अकीदत के साथ पढ़ी गई ईद उल फितर की नमाज।

पूरी अकीदत के साथ पढ़ी गई ईद उल फितर की नमाज।

0
17


ईदगाहों में उमड़ी रोजेदारों की भीड़, विश्व शांति सुख समृद्धि और प्रगति की मांगी गई दुआ।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


शनिवार को प्रखंड के समस्त ईदगाहों में पूरी अकीदत के साथ ईद की नमाज अता की गई।
सुबह से ही ईदगाहों में नमाजियों समेत छोटे बच्चे युवा बूढ़े नौजवानों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मझौलिया बाजार के समीप स्थित ईदगाह में मौलवी मुबारक हुसैन ने ईद की नमाज पढ़ाई। ईद की नमाज के बाद विश्व शांति जनकल्याण सुख समृद्धि शांति सद्भावना और प्रगति के लिए दुआ मांगी गई। नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी गई।


गौरतलब हो कि ईद की नमाज के दौरान हल्की बारिश भी हुई परंतु नमाजियों द्वारा हर्ष उल्लास के साथ नमाज अदा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार थाना अध्यक्ष अमर कुमार दरोगा सोनू कुमार पूरे दलबल के साथ प्रखंड के तमाम ईदगाहों में शांति व्यवस्था की कमान संभाले रहे। बताते चले की ईद की नमाज के बाद रोजेदारों ने गरीब अनाथ असहायों के बीच दान दिया। इसके बाद जमकर सेवाइयों का दौर चला। कुल मिलाकर पूरे प्रखंड क्षेत्र में हर्ष उल्लास के साथ ईद पर्व मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!